जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष की दूसरी, तीसरी तिमाही में सोने के आभूषणों की मांग घटेगी: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत में सोने के आभूषणों की मांग चालू वित्त वर्ष की दूसरी और तीसरी तिमाही में घटने की संभावना है। इसकी मुख्य वजह आयात शुल्क में वृद्धि, कीमतों में अस्थिरता तथा मुद्रास्फीतिक दबाव है। इक्रा की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।

मुंबई, 16 अगस्त भारत में सोने के आभूषणों की मांग चालू वित्त वर्ष की दूसरी और तीसरी तिमाही में घटने की संभावना है। इसकी मुख्य वजह आयात शुल्क में वृद्धि, कीमतों में अस्थिरता तथा मुद्रास्फीतिक दबाव है। इक्रा की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।

वहीं चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मांग में सालाना आधार पर आठ प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है। तीसरी तिमाही में यह गिरावट अधिक ऊंची यानी 15 प्रतिशत से अधिक रहने की आशंका है। इसकी वजह 2021-22 की समान अवधि का ऊंचा आधार प्रभाव है।

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही के असाधारण प्रदर्शन की वजह कोविड महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था के फिर से खुलने और शादी-विवाह के सीजन की मांग थी।

बहरहाल, वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन और चालू वित्त वर्ष में शादियों और त्योहारी सीजन की स्थिर मांग के कारण पूरे साल के लिए आभूषण उद्योग के 10 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि संगठित आभूषण खुदरा उद्योग का राजस्व चालू वित्त वर्ष में सालाना आधार आधार पर 14 प्रतिशत अधिक रहने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अक्षय तृतीया के दौरान मजबूत मांग और शादी की खरीदारी में निरंतर गति के कारण चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आभूषण खुदरा क्षेत्र में 88 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि का अनुमान है।

यह मजबूत वृद्धि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही के अपेक्षाकृत निचले आधार प्रभाव के कारण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\