देश की खबरें | परिसीमन आयोग को दिल्ली में नया कार्यालय मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर, असम, मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के लिए इस साल की शुरुआत में गठित परिसीमन आयोग के एक नये कार्यालय परिसर का उद्घाटन सोमवार को किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अगस्त जम्मू कश्मीर, असम, मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के लिए इस साल की शुरुआत में गठित परिसीमन आयोग के एक नये कार्यालय परिसर का उद्घाटन सोमवार को किया गया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार नये परिसर का उद्घाटन आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना देसाई ने किया जो कि उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश हैं।

यह भी पढ़े | Anna Hazare: दिल्ली आकर भ्रष्टाचार के खिलाफ करें एक और आंदोलन, बीजेपी का अन्ना हजारे से अनुरोध.

चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र परिसीमन आयोग को लेकर चुनाव आयोग के प्रतिनिधि हैं, जबकि जम्मू कश्मीर और चार राज्यों के चुनाव आयुक्त और इसके पदेन सदस्य हैं।

परिसीमन आयोग चार पूर्वोत्तर राज्यों की लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन करेगा और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की विधानसभा सीटों को बढ़ाने पर काम करेगा।

यह भी पढ़े | 26 साल पहले चलती ट्रेन में चोरी हुई थी गोल्ड की चेन; रेलवे पुलिस ने महिला को ढूंढकर वापस की अमानत.

परिसीमन आयोग कार्य करना शुरू कर दिया है और इसकी चार औपचारिक बैठकें हो चुकी हैं।

बयान में कहा गया है कि आयोग ने चार पूर्वोत्तर राज्यों और जम्मू-कश्मीर के प्रशासनिक जिलों को लेकर अंतिम समयसीमा 15 जून, 2020 तय की है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने समझाया कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि उसे तब परिसीमन पर फिर से काम नहीं करना पड़े यदि राज्य में कोई पंचायत या कोई तहसील जैसी कोई प्रशासनिक इकाई जोड़ी जाती है।

आयोग का नया कार्यालय मध्य दिल्ली में होटल अशोक की तीसरी मंजिल पर स्थित है। हाल में लोकसभा ने 15 सांसदों को परिसीमन आयोग का सहयोगी सदस्य नामित किया था।

इन सदस्यों में केंद्रीय मंत्रियों किरेन रिजिजू और जितेंद्र सिंह शामिल हैं। ये सदस्य जम्मू कश्मीर, असम, मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन में सहायता करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\