खेल की खबरें | दिल्ली के तुषार ने 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के ‘क्वार्टर-मिलर’ तुषार कांति मन्ना और हरियाणा की भाला फेंक एथलीट ज्योति ने रविवार को इंडियन ओपन अंडर 23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन मीट रिकॉर्ड को बेहतर बनाकर स्वर्ण पदक जीते।

पटना, 29 सितंबर दिल्ली के ‘क्वार्टर-मिलर’ तुषार कांति मन्ना और हरियाणा की भाला फेंक एथलीट ज्योति ने रविवार को इंडियन ओपन अंडर 23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन मीट रिकॉर्ड को बेहतर बनाकर स्वर्ण पदक जीते।

मन्ना ने 400 मीटर में स्वर्ण जीतने के लिए मीट रिकॉर्ड के साथ 46 सेकेंड की बाधा भी पार की, वहीं ज्योति ने अपने ही भाला फेंक मीट रिकॉर्ड में सुधार किया।

मन्ना ने पुरुषों की 400 मीटर में 45.92 सेकेंड से मीट रिकॉर्ड बेहतर किया और आयुष डबास द्वारा 2021 में बनाए गए 46.58 सेकेंड के मीट रिकॉर्ड में सुधार किया।

भाला फेंक के मैदान में गत चैंपियन ज्योति ने पांचवें प्रयास (58.49 मीटर) में एक बड़ा थ्रो किया जो 2023 में बने 52.77 मीटर के उनके पिछले मीट रिकॉर्ड से बेहतर था।

ज्योति की टीम की साथी दीपिका ने भी 54.71 मीटर के थ्रो से पिछले मीट रिकॉर्ड को बेहतर किया।

ओडिशा के अनिमेष कुजूर और महाराष्ट्र की सुदेशना हनमंत शिवंकर 100 मीटर के सबसे तेज पुरुष और महिला एथलीट रहे। कुजूर ने 10.40 सेकेंड का समय लिया जबकि सुदेशना का समय 11.76 सेकेंड रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\