जरुरी जानकारी | दिल्ली के वित्त विभाग ने अदालती फैसलों के वित्तीय बोझ पर जारी की सलाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार के वित्त विभाग ने अदालत से संबंधित मामलों के समयबद्ध निपटारे को सुनिश्चित करने का निर्देश अन्य विभागों को दिया है ताकि निर्णय से पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम किया जा सके।

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर दिल्ली सरकार के वित्त विभाग ने अदालत से संबंधित मामलों के समयबद्ध निपटारे को सुनिश्चित करने का निर्देश अन्य विभागों को दिया है ताकि निर्णय से पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम किया जा सके।

वित्त विभाग की तरफ से अन्य विभागों और स्वायत्त निकायों को 29 सितंबर को भेजी गई सलाह में कहा गया है कि उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित एक मामले में इस वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ा क्योंकि भुगतान देरी से किया गया।

वित्त विभाग ने अपने परामर्श में कहा, ‘‘विभाग को वित्त विभाग या सक्षम अधिकरण से समय पर जरूरी बजट हासिल करना चाहिए और उस मामले का पूर्ण आकलन एक ही बार में पूरा कर लेना चाहिए।’’

दिल्ली सरकार के वित्त विभाग ने यह सुझाव भी दिया है कि आकस्मिक निधि से अग्रिम भुगतान का प्रावधान रहता है लिहाजा मामले का निपटान उस प्रक्रिया के हिसाब से किया जाए।

इसमें कहा गया है कि प्रशासनिक वजहों से ग्रैच्युटी के भुगतान में देरी पर ब्याज देने के मामले का निपटारा प्रशासनिक विभाग को करना चाहिए।

इस परामर्श में अधिकारियों और सलाहकारों को सरकारी कोष के निगरानी-समूह के रूप में कार्य करने की सलाह भी दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\