देश की खबरें | दिल्ली में तीन साल में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन, पारा गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को पिछले तीन वर्षों में दिसंबर के सर्वाधिक ठंडे दिन के रूप में दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस तक चला गया।

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को पिछले तीन वर्षों में दिसंबर के सर्वाधिक ठंडे दिन के रूप में दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस तक चला गया।

पूर्वानुमान के अनुसार, सप्ताहांत तक कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शहर में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है, जबकि बुधवार को यह 4.9 डिग्री सेल्सियस था।

आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2023 और 2022 में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया।

पिछले साल दिसंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15 तारीख को 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 2022 में सबसे कम तापमान 26 तारीख को पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में आयानगर और पूसा सहित अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर की स्थिति देखी गई, जहां तापमान क्रमशः 3.8 और 3.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

इस बीच आईएमडी ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है।

दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 88 से 52 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग ने 15 दिसंबर तक अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर की स्थिति रहने का अनुमान जताया है।

शुक्रवार सुबह धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है तथा दिन में आसमान साफ ​​रहेगा। शाम और रात में फिर से धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता "खराब" श्रेणी में रही और 24 घंटे का औसत एक्यूआई 288 रहा।

समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, 38 निगरानी केंद्रों में 20 में एक्यूआई "बहुत खराब" श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि शेष केंद्रों में वायु गुणवत्ता को "खराब" श्रेणी में दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\