देश की खबरें | अनुकूल मौसम से इस सप्ताह दिल्ली की हवा रहेगी साफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को बादल छाए रहे, जबकि मौसम पूर्वानुमानकर्ताओं ने अगले चार से पांच दिनों में छिटपुट जगह हल्की बारिश का अनुमान जताया है, जिससे हवा साफ रहेगी और तापमान आरामदायक स्तर पर रहेगा।

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर दिल्ली में बुधवार को बादल छाए रहे, जबकि मौसम पूर्वानुमानकर्ताओं ने अगले चार से पांच दिनों में छिटपुट जगह हल्की बारिश का अनुमान जताया है, जिससे हवा साफ रहेगी और तापमान आरामदायक स्तर पर रहेगा।

सफदरजंग वेधशाला ने बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।

24 घंटे का औसत वायु गुणत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 211 (खराब श्रेणी में) दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 और 200 को ‘‘मध्यम’’, 201 और 300 को ‘‘खराब’’, 301 एवं 400 को ‘‘बेहद खराब’’ और401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट’ के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पालावत ने कहा कि मौसम की स्थितियों के कारण दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में पांच से 10 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में आम तौर पर बादल छाए रहने और 10-11 अक्टूबर को हल्की बारिश का अनुमान जताया है। पालावत ने कहा कि हवा की दिशा का रुख पूर्व दिशा की ओर मुड़ने से हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने के प्रभाव से राष्ट्रीय राजधानी की रक्षा होगी और अनुकूल हवा की गति और वर्षा प्रदूषकों को धो देगी।

आईएमडी के वैज्ञानिक और जीआरएपी के लिए केंद्र की उप-समिति का हिस्सा रहे डॉ. विजय कुमार सोनी ने कहा कि बृहस्पतिवार तक हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन से चार दिनों में हल्की बारिश और हवा की अनुकूल दिशा और गति की उम्मीद है, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी