देश की खबरें | दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम की श्रेणी में रही, अगले दो दिन में सुधार की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘मध्यम’ की श्रेणी में दर्ज किया गया। हालांकि, तेज हवाओं और बारिश के कारण आने वाले दो दिन में वायु गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘मध्यम’ की श्रेणी में दर्ज किया गया। हालांकि, तेज हवाओं और बारिश के कारण आने वाले दो दिन में वायु गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की मौसम पूर्वानुमान इकाई ''सफर'' के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई 162 दर्ज किया गया जोकि मध्यम की श्रेणी में आता है।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’ और 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

इसके मुताबिक, स्थानीय शुष्क मौसम, पश्चिमी हवाओं और स्थानीय धूल उत्सर्जन के कारण पीएम10 के स्तर में इजाफा होगा। इसने कहा कि तेज हवाओं के साथ राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्र सें आने वाले अतिरिक्त धूल कणों के कारण भी पीएम10 के स्तर में वृद्धि हो रही है।

वहीं, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), पंजाब के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को खेतों में पराली जलाने के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई और ऐसे 1,288 मामले देखे गए। पंजाब में पराली जलाने के सबसे अधिक मामले 1111, हरियाणा में 140, मध्य प्रदेश में 29, राजस्थान में पांच और उत्तर प्रदेश में तीन मामले सामने आए।

इस बीच, सफर ने कहा कि हवा की दिशा और तेजी से फैलाव के कारण पराली जलाने का प्रभाव बेहद कम रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड