दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी के करीब पहुंची, आनंद विहार इलाके में AQI 400 के पार

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को ‘खराब’ श्रेणी के करीब दर्ज की गई. इससे तीन दिन पहले ही साल में पहली बार शहर की वायु गुणवत्ता अच्छी श्रेणी में दर्ज की गई थी.

दिल्ली में प्रदूषण (Photo Credits: PTI/File)

नयी दिल्ली, 19 सितंबर: दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को ‘खराब’ श्रेणी के करीब दर्ज की गई. इससे तीन दिन पहले ही साल में पहली बार शहर की वायु गुणवत्ता अच्छी श्रेणी में दर्ज की गई थी.

राष्ट्रीय राजधानी का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार शाम चार बजे 182 दर्ज किया गया. यह रविवार को 119, शनिवार को 70 और शुक्रवार को 47 पर दर्ज किया गया था. दिल्ली में डेंगू के 101 नए मामले, इस साल अब तक करीब 400 मामले सामने आए. 

आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 405 (गंभीर श्रेणी) में दर्ज किया गया. ‘स्काईमेट वेदर’ के उपाध्यक्ष (जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान) महेश पलावत ने कहा कि पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के संगम ने स्थानीय प्रदूषकों को फैलने नहीं दिया.

हवा की हल्की गति की वजह से सुबह में प्रदूषक जमा हो गए. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के दिल्ली-एनसीआर के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार, मंगलवार को हवा की गुणवत्ता ‘‘मध्यम से खराब’’ श्रेणी में और बुधवार को ‘‘खराब’’ श्रेणी में रहने की संभावना है.

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

Weather Forecast Today, April 19: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का सितम, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड