देश की खबरें | दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में, आगामी कुछ दिनों में सुधार की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार सुबह 'खराब' श्रेणी में रही और हवा के रुख में बदलाव के चलते आगामी कुछ दिनों में इसमें थोड़ा सुधार होने की संभावना है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार सुबह 'खराब' श्रेणी में रही और हवा के रुख में बदलाव के चलते आगामी कुछ दिनों में इसमें थोड़ा सुधार होने की संभावना है।

पूर्वाह्न साढ़े दस बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 218 रहा, जबकि जहांगीरपुरी का सूचकांक 283 रहा, जहां पूरी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक रहा है।

यह भी पढ़े | SVAMITVA Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्वामित्व योजना’ के तहत संपत्ति कार्ड वितरण का किया शुभारंभ, कहा- स्वामित्व योजना से गांवों में समाप्त होंगे अनेक विवाद.

इससे पहले शनिवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 221 रहा था, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि 0 से 50 तक के एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

यह भी पढ़े | MP By-Election 2020: एमपी में अब ‘नारियल’ पर तकरार, CM शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ आमने-सामने.

वायु गुणवत्ता पर नजर रखने वाली पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एजेंसी 'सफर' ने कहा कि सोमवार तक एक्यूआई के 'मध्यम' श्रेणी में पहुंचने की संभावना है।

एजेंसी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाये जाने की खबरें मिली हैं, जिससे रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता प्रभावित होने की संभावना है।

एजेंसी ने कहा कि हवा का रुख बदलकर पूर्व की ओर होगा और इससे पराली जलाये जाने का प्रभाव कम हो जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\