देश की खबरें | दिल्ली महिला आयोग को जल्द ही दोबारा सक्रिय किया जाएगा : रेखा गुप्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि पिछले कुछ समय से निष्क्रिय दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) को जल्द ही फिर से सक्रिय किया जाएगा।

नयी दिल्ली, पांच मई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि पिछले कुछ समय से निष्क्रिय दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) को जल्द ही फिर से सक्रिय किया जाएगा।

रेखा गुप्ता ने यह बात 'राष्ट्रीय महिला आपके घर जन सुनवाई' कार्यक्रम के दौरान कही।

‘राष्ट्रीय महिला आपके घर जन सुनवाई’ में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि संकट में फंसी महिलाएं सहायता के लिए सरकार की ओर देखती हैं और वर्तमान में लगभग 1,500 ऐसे मामले लंबित हैं।

रेखा ने कहा, “इसीलिए दिल्ली महिला आयोग को पुनः सक्रिय किया जाएगा और यह आयोग फिर से कार्य करना शुरू करेगा।”

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने आवास पर हाल में हुई एक जन सुनवाई का उल्लेख किया, जिसमें एक अभिभावक ने शिकायत की थी कि कुछ लड़के उनकी बेटियों को लगातार परेशान कर रहे हैं, जबकि इस संबंध में पहले ही एक शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है।

रेखा ने कहा, “ऐसे लोग गलती करते रहेंगे, लेकिन यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके खिलाफ कार्रवाई करें।”

महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उन्होंने घोषणा की कि शहर के चिन्हित अंधेरे वाले स्थलों पर 50,000 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अंधेरे वाले स्थान केवल वे नहीं हैं जहां रोशनी कम है, बल्कि वे क्षेत्र भी हैं जहां नेटवर्क संपर्क कमजोर है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने दोहराया कि कामकाजी महिलाओं को मदद प्रदान की जाएगी जिसमें 500 क्रेच सुविधाएं स्थापित करना और योग्य महिलाओं को 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता देना शामिल है।

उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Vadodara Balcony Collapse: वडोदरा में बड़ा हादसा, रिहायशी बिल्डिंग की बालकनी गिरी, कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया; VIDEO

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Hamilton Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Preview: दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\