देश की खबरें | दिल्ली : शादी पर आपत्ति जताने को लेकर महिला के चचेरे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के द्वारका में चचेरी बहन से शादी का विरोध करने वाले एक व्यक्ति की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार जून दिल्ली के द्वारका में चचेरी बहन से शादी का विरोध करने वाले एक व्यक्ति की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में आरोपी नीतीश दास (24) को हत्या के कुछ दिनों बाद बिहार के नवादा स्थित उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक अखिलेश उस महिला का चचेरा भाई था जिससे नीतीश शादी करना चाहता था। यद्यपि दोनों परिवार उनके रिश्ते को लेकर सहमत थे, लेकिन अखिलेश ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और कथित तौर पर कई बार नीतीश को धमकी भी दी थी।

पुलिस के अनुसार यह घटना आठ मई को उस समय हुई जब अखिलेश द्वारका के जेजे कॉलोनी के फेज-2 स्थित नीतीश के घर गया था।

द्वारका के पुलिस उपायुक्त अनित सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिसके दौरान नीतीश ने कथित तौर पर लोहे के तार से अखिलेश का गला घोंट दिया। नीतीश ने बाद में अखिलेश के शव को उसके घर के बाहर फेंक दिया और अगली सुबह बिहार भाग गया।’’

यह घटना नौ मई को तब सामने आई जब अखिलेश के पिता बालेश्वर दास ने पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए कई टीम गठित की गईं, इलाके के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और कई संदिग्धों से पूछताछ की गई।

घटनास्थल के पास घूमते देखे गए एक युवक की पहचान बाद में नीतीश के रूप में हुई।

एक गुप्त सूचना के आधार पर 11 मई को पुलिस को पता चला कि नीतीश बिहार में अपने पैतृक स्थान के लिए रवाना हो गया है। आरोपी का 14 मई को पता लगाया गया और उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान नीतीश ने अपराध कबूल करते हुए कहा कि अखिलेश द्वारा महिला से दूर रहने की लगातार धमकी दिए जाने के बाद उसने गुस्से में आकर ऐसा किया। उसने यह भी खुलासा किया कि शक से बचने के लिए उसने अपराध के बाद कपड़े बदल लिए थे।’’

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का तार और घटना के समय आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं।

पुलिस ने बताया कि नीतीश का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\