देश की खबरें | दिल्ली की महिला से गाजियाबाद में सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद में संपत्ति विवाद के चलते पांच लोगों ने 36 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली/गाजियाबाद, 19 अक्टूबर गाजियाबाद में संपत्ति विवाद के चलते पांच लोगों ने 36 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुरु तेगबहादुर अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, महिला की हालत स्थिर है और किसी तरह की अंदरूनी चोट के बारे में पता नहीं चला है।

हालांकि अस्पताल के सूत्रों ने यह भी कहा कि यौन उत्पीड़न के कुछ संकेत मिले हैं और महिला के शरीर में कोई “बाहरी वस्तु” मिली है।

इससे पहले दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने मामले के संबंध में गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया।

आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने नोटिस में कहा कि इस प्रकरण ने उन्हें निर्भया मामले की याद दिला दी।

आयोग ने कहा, ‘‘दिल्ली की रहने वाली महिला जूट के बोरे में लिपटी हुई मिली, जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ डाली गई।’’

गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक (शहर-1) निपुण अग्रवाल के मुताबिक, नंदग्राम थाने के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर 18 अक्टूबर को रात करीब साढ़े तीन बजे कॉल आई, जिसमें कहा गया कि एक महिला आश्रम रोड पर पड़ी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस उसे पास के अस्पताल ले गई, लेकिन उसने कहा कि उसे दिल्ली के किसी अस्पताल में भर्ती कराया जाए जिसके बाद उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस को दिए अपने बयान में, महिला ने कहा कि वह घटना से एक दिन पहले अपने भाई का जन्मदिन मनाने के लिए गुरुग्राम गई थी।

पुलिस अधीक्षक ने ट्विटर पर एक वीडियो में कहा कि उसका भाई उसे वापस घर छोड़ गया जिसके बाद कुछ परिचित लोग उसे वहां से उठाकर ले गए।

अग्रवाल ने कहा, “शुरुआत में, उसने कहा कि दो लोग थे लेकिन बाद में उसने बताया कि पांच लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला और आरोपियों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद है। यह मामला पहले से ही कड़कड़डूमा अदालत में है। मामले की जांच की जा रही है।”

जीटीबी अस्पताल के मीडिया प्रवक्ता डॉक्टर रजत झांब ने एक बयान में कहा कि महिला को मंगलवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि उसकी हालत स्थिर है।

उन्होंने कहा, "अब तक कोई आंतरिक चोट नहीं मिली है। वह निगरानी में है और स्त्री रोग विभाग में भर्ती है।"

डीसीडब्ल्यू के मुताबिक, महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और दो दिन तक उसे प्रताड़ित किया गया। गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर कार्रवाई रिपोर्ट और गिरफ्तारी के विवरण के साथ प्राथमिकी की प्रति मांगी गई है।

मालीवाल ने कहा, "घटना बहुत ही भयावह और परेशान करने वाली है। यह मुझे निर्भया कांड की याद दिलाती है। सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। कब तक महिलाओं और बच्चों को इस तरह की चरम क्रूरता का शिकार होना पड़ेगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच