देश की खबरें | दिल्ली विवि अंडर-ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए बुधवार को विशेष कट-ऑफ सूची जारी करेगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय बुधवार को विभिन्न कॉलेजों में खाली सीटों को भरने के लिए विशेष अभियान के तहत ‘कट-ऑफ’ सूची जारी करेगा।
नयी दिल्ली, 23 नवंबर दिल्ली विश्वविद्यालय बुधवार को विभिन्न कॉलेजों में खाली सीटों को भरने के लिए विशेष अभियान के तहत ‘कट-ऑफ’ सूची जारी करेगा।
एक अधिकारी ने कहा कि विश्वविद्यालय ने शनिवार को कॉलेजों से खाली सीटों का डेटा मांगा था। कुछ कॉलेजों ने अभी तक डेटा नहीं भेजा है। संस्थान बुधवार दोपहर एक बजे तक सीटों का आंकड़ा भेज सकते हैं।
इससे पहले, दिल्ली विश्वविद्यालय ने 13 नवंबर को एक विशेष अभियान के तहत कट-ऑफ की घोषणा की थी। विश्वविद्यालय ने सूची के लिए नामांकन डेटा साझा नहीं किया था।
पांचवीं कट-ऑफ तक 74,667 छात्रों का नामांकन हुआ था। कॉलेज मेधा सूची जारी करेंगे और रिक्त सीटों के आधार पर उम्मीदवारों को मंजूरी देंगे।
उम्मीदवार 25 और 26 नवंबर को दूसरे विशेष अभियान के तहत आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज अपनी वेबसाइट पर मेरिट सूची जारी करेंगे और उम्मीदवारों के पास भुगतान करने के लिए 27 नवंबर से 30 नवम्बर की शाम पांच बजे तक का समय होगा।
कॉलेज केवल योग्यता और सीटों की उपलब्धता के आधार पर उम्मीदवारी को मंजूरी देगा। दिशानिर्देशों में कहा गया है कि स्वीकृत उम्मीदवारों की सूची संबंधित कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
एक सीट के लिए टाई होने की स्थिति में उस उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी जिसका अर्हक परीक्षा में एक सहित पांच सर्वश्रेष्ठ विषयों में उच्च प्रतिशत होगा। साथ ही, टाई होने की स्थिति में दसवीं कक्षा के प्रमाण-पत्र में वर्णित जन्म तिथि के अनुसार अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)