नयी दिल्ली, 28 जनवरी उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में चार मंजिला इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि ‘ऑस्कर पब्लिक स्कूल’ के पास नवनिर्मित इमारत सोमवार शाम को ढह गई थी।
उसने बताया कि अब तक 12 लोगों को बचाया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक दो लोग मृत मिले हैं और 12 लोगों को बचाया गया है।’’
उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है और मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है।
दिल्ली पुलिस ने सोमवार रात को जारी एक बयान में कहा था कि उसे शाम करीब सात बजे इमारत ढहने की सूचना मिली।
पुलिस ने बताया कि नवनिर्मित यह इमारत 200 वर्ग गज क्षेत्र में बनी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY