देश की खबरें | दिल्ली यातायात पुलिस के एएसआई की ट्रक चढ़ने से हुई मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पूर्वी दिल्ली के बुराड़ी में ड्यूटी के दौरान एक दुर्घटना में दिल्ली यातायात पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 सितंबर उत्तर पूर्वी दिल्ली के बुराड़ी में ड्यूटी के दौरान एक दुर्घटना में दिल्ली यातायात पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक की मौत हो गई।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Section 144 To Be Imposed In Mumbai City: मुंबई में COVID-19 के तेजी से बढ़ते मामलों पर सख्त हुई पुलिस, शहर में धारा 144 लागू.

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान 49 वर्षीय राधे श्याम के रूप में की गई है और वह बुराड़ी यातायात क्षेत्र में तैनात थे।

दुर्घटना बुधवार की शाम को हुई।

यह भी पढ़े | कश्मीरी पंडितों ने सरकार से 10 जिलों के बजाय एक ही जगह पर विस्थापित करने का आग्रह किया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “सहायक पुलिस निरीक्षक, रिंगरोड धीरपुर पर आईटीआई केंद्र के पास ड्यूटी पर तैनात थे। शाम चार बजकर 15 मिनट पर उन्होंने एक टाटा 407 ट्रक को रोका और चालक को किनारे आने को कहा। इस बीच पीछे से एक टाटा 909 ट्रक आया और उसने टाटा 407 ट्रक को टक्कर मार दी जो एएसआई को रौंदते हुए निकल गई।”

अधिकारी ने कहा कि श्याम को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी चालक की पहचान दीपक शुक्ला के रूप में की गई है और वह उत्तर प्रदेश के गोंडा का निवासी है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एएसआई अपने परिवार के साथ दिल्ली के रोहिणी में रहते थे।

दिवंगत अधिकारी के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी