Delhi Murder Case: स्कूल में परेशान करने पर तीन किशोरों ने 11वीं के छात्र की हत्या की

दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में तीन किशोरों ने स्कूल में परेशान करने को लेकर 11वीं कक्षा के एक छात्र की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Murder Representative Image (Photo Credit: Pixabay

नयी दिल्ली, 18 फरवरी : दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में तीन किशोरों ने स्कूल में परेशान करने को लेकर 11वीं कक्षा के एक छात्र की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में 10वीं कक्षा के एक छात्र सहित तीन किशोरों को पकड़ा गया है. अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए दो चाकू भी बरामद किए गए हैं.

पुलिस के मुताबिक, रोहन बृहस्पतिवार को नेब सराय में घायल अवस्था में मिला था. उसके शरीर पर चाकू से वार के कई घाव थे. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. यह भी पढ़ें : Maharashtra Shocker: पानी की मोटर चुराने के संदेह में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या

अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह और रोहन एक ही स्कूल में पढ़ते हैं तथा रोहन उसे स्कूल में अक्सर परेशान किया करता था. उन्होंने बताया कि इसलिए आरोपी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर बदला लेने का फैसला किया और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी.

Share Now

संबंधित खबरें

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

Weather Forecast Today, April 19: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का सितम, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड