देश की खबरें | दिल्ली : जल बोर्ड के 20 करोड़ रुपये गबन करने के आरोप में तीन ठेकेदार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के 20 करोड़ रुपये कथित तौर पर गबन करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 फरवरी दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के 20 करोड़ रुपये कथित तौर पर गबन करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान 56 वर्षीय राजू नायर, 52 वर्षीय गोपी कुमार केडिया और डॉ. अभिलाष वासुकुट्टन पिल्लई के रूप में हुई है।

अधिकारी के अनुसार, डीजेबी ने अपने विभिन्न कार्यालयों में ‘‘ऑटोमोटिव बिल पेमेंट कलेक्शन मशीन स्थापित करने’’ का काम कॉरपोरेशन बैंक (अब यूनियन बैंक ऑफ इंडिया) को सौंपा था।

ये मशीनें डीजेबी उपभोक्ताओं द्वारा नकद और चेक एवं अन्य तरीकों से बिल भुगतान की सुविधा के लिए थीं।

कॉरपोरेशन बैंक ने अपनी ओर से ‘फ्रेशपे आईटी सॉल्यूशंस’ को अनुबंध दिया जिसने यह जिम्मेदारी ‘ऑरम ई-पेमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड’ को दे दिया।

अधिकारी ने कहा कि अनुबंध 10 अक्टूबर, 2019 तक वैध था, लेकिन ऑरम ई-पेमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने मार्च 2020 तक राशि एकत्र की।

जांच के दौरान एसीबी ने पाया कि ऑरम ने डीजेबी कियोस्क से एकत्र की गई राशि को फर्म के फेडरल बैंक खाते के माध्यम से राजू नायर, उनके रिश्तेदारों और कई अन्य की सहायक कंपनियों को स्थानांतरित किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू