देश की खबरें | दिल्ली : तीन लड़के बाढ़ के पानी में डूबे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुकुंदपुर चौक इलाके में शुक्रवार को बाढ़ के पानी में नहाते वक्त तीन लड़के डूब गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुकुंदपुर चौक इलाके में शुक्रवार को बाढ़ के पानी में नहाते वक्त तीन लड़के डूब गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लड़कों की पहचान उत्तर पूर्वी दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी निखिल (10), पीयूष (13) और आशीष (13) के तौर पर की गई है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना अपराह्न करीब दो बजकर 25 मिनट पर मिली, जिसके बाद अग्निशमन कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘ तीन बच्चे मेट्रो के एक निर्माण स्थल के पास बने गड्ढे में डूब गए हैं। उन्हें गड्ढे से निकालकर तुरंत बाबू जगजीवन राम स्मारक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’

दिल्ली में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में मौत का यह पहला मामला है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बयान में बच्चों की मौत पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा, ‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि हमारी साइट से ऐसी किसी भी घटना की सूचना नहीं है। डीएमआरसी की विभिन्न साइट पर उचित रूप से बैरिकेडिंग की गई है और केवल अधिकृत कर्मियों को प्रवेश दिया जाता है।"

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लड़कों की मौत पर दुख जताया और लोगों को यमुना नदी में आई बाढ़ को लेकर आगाह किया।

धीरज दिलीप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\