देश की खबरें | दिल्ली: अदालत ने मानहानि मामले में टीएमसी सांसद साकेत गोखले को ‘सिविल हिरासत’ में भेजने की धमकी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद साकेत गोखले को उस न्यायिक आदेशों का ‘जानबूझकर’ पालन नहीं करने के लिए ‘सिविल हिरासत’ में रखने की धमकी दी, जिसमें उन्हें मानहानि के एक मामले में पूर्व राजनयिक लक्ष्मी मुर्देश्वर पुरी से माफी मांगने का निर्देश दिया गया था।

नयी दिल्ली, 28 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद साकेत गोखले को उस न्यायिक आदेशों का ‘जानबूझकर’ पालन नहीं करने के लिए ‘सिविल हिरासत’ में रखने की धमकी दी, जिसमें उन्हें मानहानि के एक मामले में पूर्व राजनयिक लक्ष्मी मुर्देश्वर पुरी से माफी मांगने का निर्देश दिया गया था।

उच्च न्यायालय ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि गोखले ‘‘अदालत और उसकी विचार प्रक्रिया का मजाक उड़ा रहे हैं।’’ न्यायमूर्ति मनमीत पीएस अरोड़ा ने मौखिक रूप से कहा, ‘‘मैं आपको नोटिस दे रहा हूं। यदि आप माफीनामा प्रकाशित नहीं करते हैं, तो हम आपको ‘सिविल हिरासत’ में रखेंगे।’’

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘मेरे अनुसार, उन्हें जेल जाना होगा।’’ ‘सिविल हिरासत’ से दंडित व्यक्तियों को जेल में रखा जाता है, लेकिन विचाराधीन कैदियों से अलग।

उच्च न्यायालय ने एक जुलाई, 2024 को गोखले को पुरी के खिलाफ सोशल मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक मंच पर कोई और सामग्री प्रकाशित करने से रोक दिया और उन्हें उनसे माफी मांगने और 50 लाख रुपये का हर्जाना देने का निर्देश दिया।

वर्ष 2024 के फैसले का पालन नहीं करने पर पुरी ने गोखले के खिलाफ मानहानि ​​याचिका दायर की।

उच्च न्यायालय की समन्वय पीठ ने नौ मई को तृणमूल कांग्रेस के नेता को निर्देश दिया कि वह अपने उस ‘एक्स’ हैंडल से माफीनामा प्रकाशित करें, जिसका इस्तेमाल उन्होंने आपत्तिजनक पोस्ट डालने के लिए किया था। पीठ ने उनसे दो सप्ताह के भीतर एक प्रमुख समाचार दैनिक में भी यह माफीनामा प्रकाशित कराने के लिए कहा।

न्यायमूर्ति अरोड़ा को बुधवार को बताया गया कि दो सप्ताह की विस्तारित समयसीमा 23 मई को समाप्त हो गई थी और उन्होंने अभी तक माफीनामा प्रकाशित नहीं किया है। गोखले के वकील ने कहा कि उन्होंने नौ मई के आदेश का पालन नहीं किया।

इसके बाद अदालत ने आदेश में कहा, ‘‘इस अदालत को लगभग ऐसा लगता है कि गोखले अदालत और उसकी विचार प्रक्रिया का मजाक उड़ा रहे हैं।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘एक जुलाई, 2024 के फैसले और फैसले का पालन करने के लिए समन्वय पीठ द्वारा दी गई विस्तारित अवधि का जानबूझकर पालन न करने के लिए, ‘जजमेंट डिबेटर’ (गोखले) को नोटिस दिया जाता है कि उन्हें नागरिक प्रक्रिया संहिता के आदेश 21... के अनुरूप सिद्धांतों पर ‘सिविल हिरासत’ में क्यों नहीं भेजा जाना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी