देश की खबरें | दिल्ली: तीसरी कक्षा की छात्रा का यौन उत्पीड़न करने को लेकर शिक्षक को हिरासत में लिया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली में तीसरी कक्षा की आठ वर्षीय एक छात्रा का स्कूल परिसर में कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने को लेकर 40 वर्षीय एक शिक्षक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, फरवरी पूर्वी दिल्ली में तीसरी कक्षा की आठ वर्षीय एक छात्रा का स्कूल परिसर में कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने को लेकर 40 वर्षीय एक शिक्षक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 2016 से सेवारत खेल शिक्षक (आरोपी) से पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह यह शिक्षक बच्ची को कथित तौर पर लालच देकर एक एकांत जगह पर ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया।
उन्होंने बताया कि जब बच्ची की मां को उसका व्यवहार कुछ संदिग्ध लगा, तब यह मामला सामने आया। उनके अनुसार, बच्ची ने मां को आपबीती सुनाई और तब उसके माता-पिता ने बुधवार को पुलिस से संपर्क किया।
पुलिस उपायुक्त (पूर्वी दिल्ली) अमृता गुगुलोथ ने बताया कि चार-पांच दिन पहले हुई इस वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गयी। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी शिक्षक के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)