देश की खबरें | दिल्ली जूता गोदाम आग मामला : भवन की सह-मालकिन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम दिल्ली के उद्योग नगर में पिछले महीने दो मंजिला जूते के गोदाम में आग लगने के मामले में भवन के मालिकों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई पश्चिम दिल्ली के उद्योग नगर में पिछले महीने दो मंजिला जूते के गोदाम में आग लगने के मामले में भवन के मालिकों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पश्चिम विहार (पश्चिम) क्षेत्र से बृहस्पतिवार को सुरभि गर्ग को गिरफ्तार किया गया। वह न्यायिक हिरासत में हैं जबकि उनके पति पंकज गर्ग जो जूते के कारोबारी और भवन के सह-मालिक हैं, वह घटना के बाद से फरार हैं।

पिछले महीने 21 जून को भवन में आग लग गयी थी, जहां जूतों के हिस्सों को जोड़कर उन्हें बिक्री के लिए पैक किया जाता था। आग को बुझाने के लिए दमकल की 35 गाड़ियों और करीब 140 दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया था। पुलिस के अनुसार जूता गोदाम में काम करने वाले छह कर्मी कथित रूप से लापता हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक की जांच में यह पता चला है कि पंकज का परिवार इस भवन से चार कंपनियां चलाता था जिसका वह और उसकी पत्नी सुरभि मालिक थे। उन्होंने बताया कि इन कंपनियों में से एक में सुरभि भागीदार भी है और एक अन्य कंपनी की एकलौती मालकिन है।

उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर सुरभि को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया और बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसके पति को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।

अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने गोदाम से मानव अवशेष एकत्र किए हैं। लापता बताए जा रहे छह कर्मियों के परिवार के सदस्यों का डीएनए नमूना ले लिया गया है और उसे मानव अवशेषों के डीएनए से मिलान करने के लिए भेजा गया है।

पूर्व में पुलिस ने कहा था कि भवन से चार कर्मियों को सुरक्षित निकाला गया है। बाद में उन्होंने कहा कि ऐसी आशंका है कि आग भवन के पहले मंजिल से लगी और बाद में अन्य मंजिल तक फैल गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\