देश की खबरें | दिल्ली सीरम सर्वेक्षण : कोविड—19 के लिहाज से पांच से 17 साल के बच्चे एवं किशोर संवेदनशील
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

यह सर्वेक्षण एक अगस्त से सात अगस्त के बीच कराया गया । यह राजधानी में दूसरी बार कराया गया है । इस सर्वेक्षण के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी की 29.1 फीसदी जनसंख्या में सार्स- कोव—2 के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हुयी है ।

सर्वेक्षण में 15 हजार लोगों को शामिल किया गया । उनमें से करीब 25 प्रतिशत 18 साल से कम उम्र के थे, जबकि 50 फीसदी 18 से 50 वर्ष की उम्र वर्ग के थे । शेष लोगों की आयु 50 साल से अधिक थी ।

यह भी पढ़े | Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस लाइन बैरक की छत गिरने से मलबे फंसे एक पुलिस वाले को बचाया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.

सर्वेक्षण के परिणाम बताते हैं कि इसमें हिस्सा लेने वाले पांच से 17 साल की उम्र के 34.7 प्रतिशत संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील हैं ।

इसके अनुसार 50 साल की उम्र से अधिक के 31.2 प्रतिशत लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं ।

यह भी पढ़े | Building Collapses in Mahad: महाराष्ट्र के रायगढ़ में गिरी पांच मंजिला इमारत, 1 शख्स की मौत, 7 लोग घायल, तकरीबन 50 लोगों के दबे होने की आशंका.

इसमें कहा गया है कि 18 से 50 साल की उम्र वर्ग के 28.5 फीसदी लोगों में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हुआ है ।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान के आंकड़ों के अनुसार 21 से 50 साल के 61.31 प्रतिशत लोग 21 अगस्त तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं ।

विशेषज्ञ कहते हैं कि बच्चे अपने घर के बुजुर्गों और घरेलू सहायकों से संक्रमित हो सकते हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)