देश की खबरें | दिल्ली दंगे: अदालत का आईबी अधिकारी की हत्या मामले के आरोपी को जमानत देने इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर पूर्वी हिस्से में पिछले साल हिंसा के दौरान खुफिया ब्यूरो (आईबी) अधिकारी की हत्या के मामले में एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि उसके खिलाफ गंभीर आरोप हैं।

नयी दिल्ली, पांच मई दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर पूर्वी हिस्से में पिछले साल हिंसा के दौरान खुफिया ब्यूरो (आईबी) अधिकारी की हत्या के मामले में एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि उसके खिलाफ गंभीर आरोप हैं।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने कहा कि आरोपी नाजिम को पूर्व ‘आप’ पार्षद और मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन ने साम्प्रदायिक रूप से भड़काया गया, जिसके कारण उसने दूसरे समुदाय पर हमले के लिए आरोप लगाए।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में बीते साल संशोधित नागरिकता कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प होने के बाद 24 फरवरी को दंगे भड़क गए थे, जिसमें कम से कम 53 लोगों की मौत हुई थी और लगभग 200 लोग घायल हो गए थे।

अंकित शर्मा का शव उनके लापता होने के एक दिन बाद 26 फरवरी को दंगा प्रभावित चांद बाग इलाके में उनके घर के निकट एक नाले से मिला था।

न्यायाधीश ने चार मई के आदेश में कहा कि रिकॉर्ड में यह बताने वाली पर्याप्त सामग्री है कि आरोपी दंगा करने वाली भीड़ का हिस्सा था ।

न्यायाधीश ने कहा कि आरोपी पर लगे आरोप ‘‘गंभीर’’ है और आशंका है कि यदि आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया, तो वह गवाहों को धमका सकता है, इसलिए जमानत की अर्जी खारिज की जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू