देश की खबरें | दिल्ली दंगे: अदालत ने आरोपी की पहचान के लिए साक्ष्य नहीं सौंपने पर अभियोजन पक्ष को फटकार लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 2020 में हुए दंगों के सिलसिले में आरोपी की पहचान से संबंधित वीडियो नहीं सौंपे जाने पर यहां की एक अदालत ने अभियोजन पक्ष को फटकार लगाई है।

नयी दिल्ली, 27 अगस्त उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 2020 में हुए दंगों के सिलसिले में आरोपी की पहचान से संबंधित वीडियो नहीं सौंपे जाने पर यहां की एक अदालत ने अभियोजन पक्ष को फटकार लगाई है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) पुलस्त्य प्रमाचला ने शुक्रवार को एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि यह ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है कि अभियोजन पक्ष अदालत को ‘मूर्ख’ बना रहा है। उन्होंने जांच एजेंसी को भविष्य में ऐसा आचरण दोबारा ना करने की चेतावनी भी दी।

यह मामला दयालपुर पुलिस थाने में मोहम्मद फारूक और अन्य के खिलाफ दर्ज मामले से संबंधित है। अदालत ने अभियोजन पक्ष को आरोपी की पहचान के लिए एक वीडियो सौंपने के लिए कहा था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज तक विशेष लोक अभियोजक और उप-निरीक्षक राजीव (जांच अधिकारी) एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री) के पास इस वीडियो और रिपोर्ट के लंबित रहने के नाम पर अदालत को मूर्ख बना रहे हैं, वास्तव में उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन यह उम्मीद की जाती है कि कम से कम अब थानाध्यक्ष (एफएसएल से) इसकी प्रति यथाशीघ्र लेने की कोशिश करेंगे।’’

मामले की अगली सुनवाई नौ अक्टूबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें