देश की खबरें | दिल्ली दंगा मामला: अदालत ने बार-बार अगली तारीख मांगे जाने पर अप्रसन्नता जतायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने 2020 के दिल्ली सांप्रदायिक दंगा मामलों में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अन्य मामलों में व्यस्त होने को आधार बनाकर सरकारी अभियोजकों द्वारा बार-बार अगली तारीख मांगे जाने पर शनिवार को अप्रसन्नता जतायी।

नयी दिल्ली, दो दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने 2020 के दिल्ली सांप्रदायिक दंगा मामलों में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अन्य मामलों में व्यस्त होने को आधार बनाकर सरकारी अभियोजकों द्वारा बार-बार अगली तारीख मांगे जाने पर शनिवार को अप्रसन्नता जतायी।

अदालत ने यह भी कहा कि यह "लगभग नियमित चलन" बन गया है और लोक अभियोजकों के पेश नहीं होने के चलते दंगा मामलों की सुनवायी प्रभावित हो रही है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, छात्र कार्यकर्ता शरजील इमाम के खिलाफ अपराध शाखा द्वारा भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के प्रावधानों के तहत दर्ज मामले की सुनवाई कर रहे हैं।

सुनवाई के दौरान, एक वकील ने अदालत को सूचित किया कि वह विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) की कनिष्ठ हैं और उनकी ओर से पेश हुई हैं क्योंकि वह "व्यक्तिगत कारण" से आज पेश नहीं हो पाये।

उन्होंने यह कहते हुए मामले में अगली तारीख देने का अनुरोध किया कि लिंक एसपीपी (जो एसपीपी की अनुपस्थिति में पेश होते हैं) अदालत में मौजूद रहेंगे।

अदालत ने पुलिस उपायुक्त (अपराध) को अगली तारीख पर व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए नोटिस जारी किया।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\