देश की खबरें | दिल्ली दंगे: तीन मामलों में आरोपी व्यक्ति की जमानत याचिका खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पूर्वी दिल्ली में फरवरी में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान कथित तौर पर अवैध रूप से आयोजित एक सभा में भाग लेने के संबंध में तीन अलग अलग मामलों में दायर आरोप पत्रों में नामजद एक व्यक्ति की अग्रिम जमानत याचिका को दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को खारिज कर दिया।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई उत्तर पूर्वी दिल्ली में फरवरी में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान कथित तौर पर अवैध रूप से आयोजित एक सभा में भाग लेने के संबंध में तीन अलग अलग मामलों में दायर आरोप पत्रों में नामजद एक व्यक्ति की अग्रिम जमानत याचिका को दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को खारिज कर दिया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने तीन अलग मामलों में दायर अग्रिम जमानत याचिकाओं को यह कहकर खारिज कर दिया कि प्रथम दृष्टया मिले साक्ष्यों के अनुसार दंगों में याचिकाकर्ता की कथित संलिप्तता जाहिर होती है।

यह भी पढ़े | अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन की घटनाओं में 7 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख.

वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हुई सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक सलीम अहमद ने अदालत को बताया कि आरोप पत्रों के विवरण के अनुसार तीनों मामलों में शिकायतकर्ताओं ने कथित तौर पर राज की उस भीड़ के हिस्से के रूप में पहचान की है जिसने शास्त्री पार्क क्षेत्र में उनके घरों को क्षतिग्रस्त किया था।

वकील ने कहा कि अब्दुल नजीर, मोहम्मद इरशाद और महबूब हसन ने अलग-अलग यह पहचान की है कि राज कथित तौर पर उस अवैध सभा का भी हिस्सा था जिसने पुराने गढ़ी मेंदु गांव में कई घरों को क्षतिग्रस्त किया था।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान खुले रहेंगे सभी धार्मिक स्थल: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज की ओर से पेश हुए वकील चौधरी राजिंदर सिंह ने अदालत को बताया कि उसी क्षेत्र का निवासी होने के कारण राज को फंसाया जा रहा है।

सिंह ने कहा कि राज न तो अवैध सभा का हिस्सा था न उसने दंगों में भाग लिया और उसे तीन मामलों में गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\