Delhi Weather Update: दिल्ली में 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह ठंड रही और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस कम है.

नयी दिल्ली, 7 मार्च : राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह ठंड रही और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि शहर में दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

आईएमडी के बुलेटिन में बताया गया है कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 75 प्रतिशत रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 179 रहा. यह भी पढ़ें : Delhi Weather Update: दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट