देश की खबरें | दिल्ली में 40 प्रतिशत कम बारिश हुई, अगले सप्ताह भी ‘अच्छी’ बारिश की संभावना नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मॉनसून की आमद जल्द होने के बावजूद अब तक कम बारिश दर्ज की गयी है और शहर में 40 प्रतिशत अल्प वर्षा हुई है।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में मॉनसून की आमद जल्द होने के बावजूद अब तक कम बारिश दर्ज की गयी है और शहर में 40 प्रतिशत अल्प वर्षा हुई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले सात दिन भी कम बारिश होने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़े | गुजरात: पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 879 नए मामले सामने आए, 13 की मौत : 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मॉनसून के कम दबाव का क्षेत्र उत्तर की ओर बढ़ गया है, इसलिए पिछले कुछ दिन से दिल्ली में हल्की बारिश ही हो रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘सामान्य तौर पर इन दिनों बंगाल की खाड़ी में शक्तिशाली दबाव क्षेत्र बनता है जो उत्तर पश्चिम भारत की ओर बढ़ता है और सक्रियता से मॉनसून को बढ़ाता है।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus: महाराष्ट्र में थम नहीं रहा COVID-19 का कहर, पिछले 24 घंटे में 7,827 नए मरीजों की हुई पुष्टि, 173 की मौत.

श्रीवास्तव ने कहा कि अगले कुछ दिन रुक-रुककर बारिश हो सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक और सप्ताह अच्छी बारिश होने की संभावना नहीं है।’’

दिल्ली के कम से कम तीन मौसम विज्ञान केंद्रों ने जुलाई में सामान्य से कम बारिश दर्ज की है।

सफदरजंग वेधशाला ने 65 मिलीमीटर सामान्य वर्षा की तुलना में 44 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है जिसमें 32 प्रतिशत की कमी रही।

इसी तरह लोदी रोड मौसम विज्ञान केंद्र में 50.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी, जो सामान्य से 23 प्रतिशत कम है, वहीं पालम मौसम केंद्र में 81.6 मिलीमीटर की सामान्य बारिश से थोड़ी कम 81.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है।

एक जून को मॉनसून का मौसम शुरू होने के बाद से शहर में 79.7 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि सामान्य बारिश 132.6 मिलीमीटर होनी चाहिए। इसमें 40 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी।

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में मॉनसून इसके आने की सामान्य तारीख से दो दिन पहले 25 जून को पहुंचा था।

तब इस मौसम में राष्ट्रीय राजधानी में सामान्य बारिश का पूर्वानुमान जताया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\