देश की खबरें | दिल्ली: यमुना के डूब क्षेत्र में दुर्लभ भारतीय भूरा भेड़िया दिखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में हाल ही में पल्ला के निकट यमुना के डूब क्षेत्र में एक भारतीय भूरा (ग्रे) भेड़िया देखा गया। भेड़िया जिस क्षेत्र में देखा गया वहां नदी दिल्ली में प्रवेश करती है।

नयी दिल्ली, 20 मई दिल्ली में हाल ही में पल्ला के निकट यमुना के डूब क्षेत्र में एक भारतीय भूरा (ग्रे) भेड़िया देखा गया। भेड़िया जिस क्षेत्र में देखा गया वहां नदी दिल्ली में प्रवेश करती है।

पिछले सप्ताह (बृहस्पतिवार सुबह) 41 वर्षीय व्यवसायी और वन्यजीव प्रेमी हेमंत गर्ग ने इस भेड़िये को देखा। गर्ग अक्सर दिल्ली-एनसीआर में रात्रिकालीन वन्यजीवों पर नजर रखते हैं।

गर्ग ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब 7:45 बजे इस जानवर को नदी के किनारे देखा। उन्होंने बताया कि उसकी चाल अलग थी और उसका फर गहरे भूरे रंग का था, जो सामान्य कुत्तों से मेल नहीं खाता था।

गर्ग ने कहा, ‘‘वह गहरे भूरे रंग का था और आवारा कुत्ते से अलग एक खास ढंग से चल रहा था। जब मैं उसके करीब गया और उसकी तस्वीरें लेने लगा तो वह तुरंत बड़ी घासों की तरफ भाग गया।"

गर्ग द्वारा ली गई तस्वीरों को वन्यजीव विशेषज्ञों के साथ साझा किया गया तो उनमें से कई ने इसकी भारतीय भूरे भेड़िये के साथ आश्चर्यजनक समानताएं देखीं। यह एक ऐसी प्रजाति है जिसे दशकों से दिल्ली में आधिकारिक तौर पर नहीं देखा गया था।

कई विशेषज्ञों ने पुष्टि की है कि यह जानवर भारतीय भूरा भेड़िया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\