Delhi Pollution: दिल्ली नगर निगम ने एक से 10 नवंबर के बीच खुले में अपशिष्ट जलाने के 383 चालान काटे
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक से 10 नवंबर के बीच राष्ट्रीय राजधानी में खुले में अपशिष्ट और अन्य सामग्री जलाने वाले उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ 383 चालान जारी किये हैं.
नयी दिल्ली, 12 नवंबर : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक से 10 नवंबर के बीच राष्ट्रीय राजधानी में खुले में अपशिष्ट और अन्य सामग्री जलाने वाले उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ 383 चालान जारी किये हैं.
एमसीडी ने एक बयान में बताया कि इसी अवधि के दौरान निर्माण और ढांचों को ढहाने वाले स्थलों से संबंधित नियमों के उल्लंघन के लिए 1.72 करोड़ रुपये की राशि वाले 823 चालान भी जारी किये गए हैं. यह भी पढ़ें : Diwali 2023: जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के जवानों ने राजौरी में फुलझड़ियां जलाकर मनाई दिवाली, देखें वीडियो
बयान के अनुसार, प्रदूषण नियंत्रण उपायों के तहत 887 तंदूरों को या तो हटा दिया गया है या फिर उन्हें नष्ट कर दिया गया है.
संबंधित खबरें
Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा अभी भी 'खराब' श्रेणी में; फरवरी की असामान्य गर्मी ने बढ़ाई चिंता, जानें प्रदूषण और मौसम का हाल
Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा में अब भी जहर, लगातार 5वें दिन 'खराब' श्रेणी में AQI; गर्मी बढ़ने से बढ़ीं मुश्किलें (Watch Video)
Delhi: पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', बिना नोटिस जब्त और स्क्रैप होंगे ओवरएज वाहन; जानें अपनी गाड़ी बचाने का तरीका
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR रेड जोन में; फिर बिगड़ी हवा, कोहरे और गलन से बढ़ी परेशानी
\