देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने कमांडो को हेलीकॉप्टर से उतरने का प्रशिक्षण दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने आगामी जी20 सम्मेलन के मद्देनजर भर्ती किये गये अपने नये कमांडो को झरोदा कलां स्थित दिल्ली पुलिस अकादमी में हेलीकॉप्टर से उतरने का प्रशिक्षण दिया।

नयी दिल्ली, 30 मई दिल्ली पुलिस ने आगामी जी20 सम्मेलन के मद्देनजर भर्ती किये गये अपने नये कमांडो को झरोदा कलां स्थित दिल्ली पुलिस अकादमी में हेलीकॉप्टर से उतरने का प्रशिक्षण दिया।

अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि पुलिस द्वारा दिया गया यह अपनी तरह का पहला प्रशिक्षण है जिसमें 55 पुरुष, 25 महिला और 15 स्वात (स्पेशल वीपंस एंड टैक्टिस) इकाई कमांडो को प्रशिक्षित किया गया।

पुलिस ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कमांडो को आपदाओं या किसी आतंकवादी घटना के दौरान बचाव अभियान चलाने के लिए तैयार करना है।

पुलिस के मुताबिक एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया गया जिसमें सीमा सुरक्षा बल ने सहायता की।

पुलिस के अनुसार, हवा में मौजूद हेलीकॉप्टर से फिसलते हुए उतरना न केवल कमांडो के लिए, बल्कि पायलट के लिए भी जोखिम भरा होता है क्योंकि किसी इमारत या पेड़ से उतरने की तुलना में यह ज्यादा खतरनाक और चुनौतीपूर्ण है।

पुलिस के बयान में कहा गया, ‘‘इस प्रशिक्षण सत्र के लिए दिल्ली पुलिस अकादमी, झरोदा कलां के मैदान में एक अस्थायी हैलीपैड बनाया गया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\