देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने चेहरा पहचानने वाली तकनीक का इस्तेमाल कर चोरी का मामला सुलझाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने चेहरा पहचान प्रणाली (एफआरएस) तकनीक की मदद से चोरी का एक मामला सुलझाने के साथ ही इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी दिल्ली पुलिस ने चेहरा पहचान प्रणाली (एफआरएस) तकनीक की मदद से चोरी का एक मामला सुलझाने के साथ ही इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि चोरी की गई 5.87 लाख रुपये की नकदी के साथ ही चोरी के आभूषणों से टूटे हीरे और मोती बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि 16 फरवरी को पीसीआर कॉल पर सूचना मिली कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक घर में चोरी हो गई है।

शिकायतकर्ता नवीन कुमार चोपड़ा ने बताया कि उनके घर में सेंधमारी की गई और सोने के आभूषण चोरी हो गए।

उन्होंने बताया कि नवीन की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और संदिग्ध की स्पष्ट तस्वीर हासिल की।

अधिकारियों ने बताया कि एफआरएस तकनीक का उपयोग करते हुए संदिग्ध की पहचान तिमारपुर निवासी इमरान (28) के रूप में की गई, जो एक आदतन अपराधी है और पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है।

टीम ने आरोपी के पैतृक गांव स्थित घर पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया और बताया कि उसने चोरी के आभूषण सचिन वर्मा (36) नामक एक सुनार को बेच दिए थे।

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) भीष्म सिंह ने बताया कि इमरान के खुलासे के बाद पुलिस ने 5.87 लाख रुपये नकद और हीरे-मोती समेत चोरी के कुछ सामान बरामद किये हैं।

इसके बाद की जांच में वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से पुलिस ने आभूषण के टुकड़े बरामद किये।

अधिकारी ने बताया कि वर्मा ने गाजियाबाद के सुनारों को सोना बेचने की बात स्वीकार की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Toss Winner Prediction: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\