देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने जन्माष्टमी को लेकर लक्ष्मी नारायण मंदिर पर यातायात व्यवस्था के लिए परामर्श जारी किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर पर यातायात व्यवस्था के संबंध में शनिवार को एक परामर्श जारी किया।
नयी दिल्ली, 24 अगस्त दिल्ली पुलिस ने 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर पर यातायात व्यवस्था के संबंध में शनिवार को एक परामर्श जारी किया।
भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाने वाला यह त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा।
परामर्श में कहा गया है कि मुख्य मंदिर में प्रवेश मंदिर मार्ग से होगा, जहां काली बाड़ी मार्ग या पेशवा रोड से पहुंचा जा सकता है।
इसमें कहा गया कि हैंड बैग, ब्रीफकेस, खाने के पैकेट, कैमरा, मोबाइल फोन और अन्य बैटरी से चलने वाले उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
परामर्श में कहा गया है कि मंदिर में आने वाले आगंतुकों को मंदिर के द्वार तक जाने वाले ‘मेटल डिटेक्टर’ से गुजरने से पहले अपने जूते-चप्पल उतारने होंगे।
इसमें कहा गया है कि मंदिर अधिकारियों द्वारा काली बाड़ी मार्ग और पेशवा रोड पर हिंदू महासभा कार्यालय से सटे स्टॉल में जूते-चप्पल जमा करने की व्यवस्था की गई है।
परामर्श में कहा गया कि गीता भवन और वाटिका में प्रवेश मुख्य मंदिर के द्वार से होगा। मंदिर परिसर के अन्य सभी प्रवेश द्वार बंद रहेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)