देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने पसोंडा गिरोह के दो लुटेरों को पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय राजधानी, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में चोरी और हिंसा के कई अपराधों में शामिल पसोंडा गिरोह के दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली, आठ फरवरी दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय राजधानी, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में चोरी और हिंसा के कई अपराधों में शामिल पसोंडा गिरोह के दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दो अलग-अलग अभियानों में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान अरशद और रियासत के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के एक दल ने 31 जनवरी को सिविल लाइंस इलाके के निकट अरशद (34) को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि वह चोरी के चार मामलों में वांछित है, वह 20 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य अभियान में विशेष प्रकोष्ठ का एक दल पश्चिम बंगाल में रह रहे 42 वर्षीय रियासत को हुगली से गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा, रियासत एक घोषित अपराधी है जो महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत वांछित है।

पुलिस ने बताया कि वह लूट, झपटमारी और मोटर वाहन चोरी के 49 आपराधिक मामलों में शामिल है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों का हिंसक अपराधों का लंबा इतिहास रहा है और वे पसौंडा गिरोह के सदस्य हैं।

रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें