देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने नकली नोट की आपूर्ति करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने नकली भारतीय मुद्रा की आपूर्ति करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने नकली भारतीय मुद्रा की आपूर्ति करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों के पास से 2,000 रुपये के नकली नोट वाले आठ लाख रुपये बरामद किए गए।

पुलिस उपायुक्त (स्पेशल सेल) जसमीत सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले फिरोज शेख (42) और मुफ्फजुल शेख (52) को 21 दिसंबर को कालकाजी मंदिर इलाके से पकड़ा गया था।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की सीमा से पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से होते हुए नकली नोट भारत भेजे जा रहे थे।

पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों ने पिछले दो वर्षों के दौरान दिल्ली में करीब दो करोड़ रुपये से अधिक के नकली नोट की आपूर्ति की थी।

उन्होंने कहा कि आरोपी पश्चिम बंगाल, बिहार और देश के अन्य हिस्सों में भी नकली नोट की आपूर्ति में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट