देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने 31 साल पुराने मामले में फरीदाबाद से दो लोगों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अलीपुर इलाके में 31 साल पहले हुई चोरी की घटना के आरोप में हरियाणा के फरीदाबाद से दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक अदालत के रिकॉर्ड में मृत घोषित हो चुका था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 नवंबर अलीपुर इलाके में 31 साल पहले हुई चोरी की घटना के आरोप में हरियाणा के फरीदाबाद से दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक अदालत के रिकॉर्ड में मृत घोषित हो चुका था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान अर्जुन सिंह (62) और चरण सिंह (51) के रूप में हुई है जो फरीदाबाद के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि अदालती कार्यवाही के दौरान अर्जुन को मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने कहा कि उसे फरीदाबाद के ददिसिया गांव के एक वन क्षेत्र में चार घंटे तक चले अभियान में पकड़ा गया।

दिल्ली की तीस हजरी अदालत ने 15 जुलाई 1998 को दोनों को भगोड़ा घोषित किया था।

उनकी तलाश तब शुरू हुई जब बवाना थाने ने जिले के भगोड़े अपराधियों की सूची पर काम किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस की एक टीम फरीदाबाद के इस्माइल्या गांव गई, जहां पता चला कि अर्जुन का परिवार शेरपुर गांव चला गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम शेरपुर गयी तो पाया कि चरण पास के एक आश्रम में प्रवचनकर्ता हो गया है और आश्रम में रहता है तथा उसके 500 से अधिक अनुयायी हैं जो उसके पास इलाज के लिए आए थे।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) देवेश कुमार महला ने बताया कि पुलिस ने चरण को उसके आश्रम से गिरफ्तार किया।

महला ने कहा कि चरण ने पूछताछ में बताया कि अर्जुन जीवित है, तो उसकी निशानदेही पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान