देश की खबरें | गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित रूप से शामिल दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार जुलाई दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित रूप से शामिल दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इनके साथ ही पुलिस मामले में अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अंकित और सचिन भिवानी को रविवार की रात गिरफ्तार किया। दोनों ही लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गिरोह के वांछित अपराधी हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा का रहने वाला भिवानी राजस्थान में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का काम देखता है। वह राजस्थान के चुरू में एक अन्य मामले में भी वांछित है। वहीं, अंकित हरियाणा के सिरसा गांव का रहने वाला है। राजस्थान में उसके खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में दो मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से 9 एमएम की पिस्तौल उसके 10 कारतूस, 30 एमएम की एक पिस्तौल, उसके नौ कारतूस, पंजाब पुलिस की तीन वर्दी, दो मोबाइल, एक डोंगल और सिम कार्ड बरामद किया गया है।

मूसेवाला की हत्या के मामले में पिछले महीने विशेष प्रकोष्ठ ने दो ‘शूटर’ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी (26), झज्जर जिले के कशिश और पंजाब के बठिंडा निवासी केशव कुमार (29) के तौर पर हुई है।

गौरतलब है कि लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी