देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने चोरी और डकैती की साजिश रचने के दो आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर में चोरी करने और डकैती की साजिश रचने में कथित रूप से शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। यहां एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 जून जयपुर में चोरी करने और डकैती की साजिश रचने में कथित रूप से शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। यहां एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पांच जून को सरिता विहार इलाके से मंसूर आलम को पकड़ा और उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने जयपुर से नौ जून को आलम रहमानी को गिरफ्तार कर लिया।

मंसूर आलम पर गोविंदपुरी स्थित एक घर से 10 लाख रुपए के सोने के आभूषणों की चोरी का आरोप है और इसकी सूचना 17 मार्च को पुलिस को दी गई थी।

पूछताछ के दौरान मंसूर आलम ने कथित तौर पर बताया कि उसने शिकायतकर्ता की पत्नी से आभूषण लिए थे और बाद में इन आभूषण को गिरवी रख दिया था।

शिकायतकर्ता की पत्नी और मंसूर आपस में दोस्त थे।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, महिला ने झूठा दावा किया कि आभूषण चोरी हो गए हैं और चोरी का मामला दर्ज कराया गया है।

पूछताछ में मंसूर ने पुलिस को बताया कि वह हवाला के रुपयों को लूटने के मकसद से डकैती करने के लिए पहले जयपुर आया था। उसके साथी आलम रहमानी भी हथियार लेकर राजस्थान की राजधानी पहुंचा था। बाद में, योजना विफल हो गई।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद नौ जून को जयपुर के सिंधी कैंप बस अड्डे से आलम रहमानी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, उसने खुलासा किया कि वह वसीम मंसूरी नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में था, जो इस समय जेल में है और उसने डकैती के लिए दो पिस्तौल और पांच कारतूस खरीदे थे।

पुलिस ने बताया कि मामले के साथ ही महिला की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू