देश की खबरें | पिछले दो महीने में दिल्ली पुलिस ने करीब 300 लोगों को गिरफ्तार किया : आधिकारिक आंकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने पिछले दो महीनों में राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिण-पूर्व जिले में 60 से अधिक लोगों को शस्त्र अधिनियम, 89 लोगों को आबकारी अधिनियम और 39 को नशीला पदार्थ निषेध कानून (एनडीपीएस) के तहत गिरफ्तार किया है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

नयी दिल्ली, छह मार्च दिल्ली पुलिस ने पिछले दो महीनों में राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिण-पूर्व जिले में 60 से अधिक लोगों को शस्त्र अधिनियम, 89 लोगों को आबकारी अधिनियम और 39 को नशीला पदार्थ निषेध कानून (एनडीपीएस) के तहत गिरफ्तार किया है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

दक्षिण पूर्व जिला पुलिस ने जनवरी में 27 लोगों को शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था और उनके पास से सात देशी पिस्तौल, तीन कारतूस और 18 चाकू बरामद किए थे। आबकारी अधिनियम के तहत कुल 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से शराब की 2,434 बोतलें बरामद की गईं।

आंकड़ों से पता चला है कि जनवरी में पांच लोगों को नशीला पदार्थ निषेध अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से नौ किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। इसी तरह, फरवरी में दक्षिण पूर्व जिला पुलिस ने 35 लोगों को शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था और उनके पास से पांच देशी पिस्तौल, 29 चाकू और दो कारतूस बरामद किए थे।

पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार 51 लोगों के पास से शराब की 1,925 बोतलें भी बरामद कीं। पिछले दो महीनों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 8.40 ग्राम स्मैक, 12 ग्राम हेरोइन और 10.595 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

उत्तर पूर्व जिला पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत 76 मामले, आबकारी अधिनियम के तहत 36 मामले, एनडीपीएस अधिनियम के तहत तीन मामले और जुआ के आरोप में द्यूत अधिनियम के तहत 17 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने कहा कि जिले में पिछले दो महीनों में इन मामलों में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आंकड़ों के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के पास से 22 पिस्तौल, 39 कारतूस, 56 चाकू, नौ बाइक, सात मोबाइल फोन, शराब की करीब 3,000 बोतलें, 13 किलोग्राम गांजा, 10 ग्राम स्मैक और छह लाख रुपये से अधिक की रकम बरामद की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड