देश की खबरें | राष्ट्रीय स्तर के पहलवान से हथियार तस्कर बने व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने बागपत से गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर के पहलवान से हथियार तस्कर बने 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 31 मई दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर के पहलवान से हथियार तस्कर बने 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सोनू लंगड़ा उर्फ ​​पहलवान एक सड़क दुर्घटना में अपना पैर गंवाने के बाद अपराधियों को अवैध हथियार की आपूर्ति करने लगा था, करीब आठ साल तक फरार रहने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि सोनू लंगड़ा को 29 मई को उत्तर प्रदेश के बागपत में उसके पैतृक गांव से पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि लंगड़ा को हथियार आपूर्ति के मामले में 29 जून 2017 को भगोड़ा घोषित किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि लंगड़ा उत्तर प्रदेश के विभिन्न पुलिस थानों में हत्या, दुष्कर्म, अपहरण, डकैती, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और आबकारी उल्लंघन सहित कम से कम छह गंभीर मामलों में संलिप्त है।

अपराधों में लिप्त रहने के दौरान भी सोनू अपने गांव में परिवार के साथ रहता था और खेती करता था।

सोनू को छह अप्रैल 2016 को एक केबल ऑपरेटर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) के अनुसार, कई बार छापेमारी किए जाने के बावजूद सोनू लंगड़ा आठ वर्षों तक लगातार पुलिस की पकड़ से बचता रहा।

अधिकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान सोनू ने बताया कि वह एक उभरता हुआ राष्ट्रीय स्तर का पहलवान था, लेकिन 2013 में एक सड़क हादसे में उसका एक पैर काटना पड़ा, जिससे उसका खेल करियर समाप्त हो गया। उसने बताया कि इसके बाद परिवार की आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उसने अपराध की राह चुनी।

उन्होंने बताया, "वह स्थानीय गिरोहों के साथ जुड़ गया और अवैध हथियारों के व्यापार में सक्रिय रूप से शामिल हो गया, साथ ही विभिन्न आपराधिक गिरोहों को शराब की आपूर्ति भी करता था।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप ने जान बचाने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की बहादुरी को सराहा, तारीफ़ में कही ये बात; VIDEO

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड