देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर मंडी के पास ‘मकोड़ा’ गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने सुंदर भाटी गिरोह के एक सदस्य को पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह को ‘मकोड़ा’ गिरोह के नाम से भी जाना जाता है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो फरवरी दिल्ली पुलिस ने सुंदर भाटी गिरोह के एक सदस्य को पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह को ‘मकोड़ा’ गिरोह के नाम से भी जाना जाता है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से दो स्वचालित पिस्तौल और 125 कारतूस जब्त किए गए, जिनमें एके-47 हथियार में इस्तेमाल की जाने वाली मैगजीन भी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अमरीश भाटी को गिरोह के एक पूर्व सदस्य से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर 28 जनवरी को गाजीपुर मंडी में एक पांच सितारा होटल के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, ग्रेटर नोएडा निवासी अमरीश (34) हिंदू अध्ययन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि अमरीश का आपराधिक इतिहास 2000 से शुरू होता है, जब वह एक संपत्ति विवाद का बदला लेने के लिए हत्या में शामिल हुआ। उन्होंने बताया कि बाद में वह उत्तर प्रदेश में संजय और सुमित भाटी गिरोह से जुड़ गया।

अधिकारियों ने इससे पहले 19 जनवरी को गिरोह के एक अन्य सदस्य कालू को गिरफ्तार किया था और उसके पास से हथियार जब्त किए थे। जांच के दौरान गिरोह के लिए हथियार खरीदने में अमरीश की भूमिका की जानकारी मिली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\