देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने बलात्कार के मामले में 39 वर्षीय वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने अलीपुर थाने में दर्ज बलात्कार के एक मामले में वांछित 39 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी दिल्ली पुलिस ने अलीपुर थाने में दर्ज बलात्कार के एक मामले में वांछित 39 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी फिरोज भगोड़ा था और उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।

उसने बताया कि अलीपुर के दुलिया कॉलोनी निवासी फिरोज पर हथियार का भय दिखाकर एक महिला के साथ बार-बार बलात्कार करने तथा अपराध का खुलासा करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि यह मामला 11 फरवरी 2022 को दर्ज किया गया था और शुरुआत में उसे गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई। उसके बाद वह फरार हो गया।

अधिकारी ने कहा, "अपराध शाखा की एक टीम ने भगोड़े का पता लगाने के लिए दो महीने तक काम किया। फिरोज के रिश्तेदारों के 'कॉल डिटेल रिकॉर्ड' (सीडीआर) और 'आईपी डेटा रिकॉर्ड' (आईपीडीआर) से उसकी गतिविधियों का पता लगाने में मदद मिली। दिल्ली-एनसीआर में कई छापों के बाद टीम ने उसे दिल्ली के मुबारकपुर डबास से गिरफ्तार कर लिया।"

पुलिस ने बताया कि उसका आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ तीन अन्य मामले दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\