देश की खबरें | दिल्ली: पड़ोसी ने युवती को दी तेजाब फेंकने की धमकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर की एक युवती (19) ने अपने पड़ोसी पर ‘‘तेजाब से हमला’’ करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार जनवरी पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर की एक युवती (19) ने अपने पड़ोसी पर ‘‘तेजाब से हमला’’ करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि युवती ने रविवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती का आरोप है कि यागवेंद्र यादव (27) ने उसे धमकी दी है कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह उस पर तेजाब फेंक देगा।

यादव अपने पिता के साथ किराने की दुकान चलाता है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता गुगुलोथ ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 341 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मजिस्ट्रेट द्वारा युवती का बयान दर्ज करने के बाद प्राथमिकी में धारा 354 (डी) भी जोड़ी गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।

गौरतलब है कि पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में गत दिसंबर में स्कूल जाने के लिए घर से निकली 17 वर्षीय लड़की पर मोटरसाइकिल सवार नकाबपोशों ने कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया था। घटना को लेकर उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना सहित कई महिला संगठनों व अन्य लोगों ने गुस्सा जाहिर किया था और प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में तेजाब उपलब्ध होने पर सवाल उठाए थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि आरोपी इतनी हिम्मत कैसे दिखा सकते हैं।

मामले में लड़की के पड़ोसी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मुख्य आरोपी ने तेजाब ऑनलाइन शॉपिंग मंच ‘फ्लिपकार्ट’ से खरीदा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी