देश की खबरें | दिल्ली मेट्रो का नजफगढ़-ढांसा कॉरिडोर अर्ध-शहरी क्षेत्रों में यात्रा को सुगम बनाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आंतरिक क्षेत्र ढांसा के ग्रामीणों के लिए, शनिवार तक क्षेत्र में एक परिवहन केंद्र का मतलब केवल एक बस स्टैंड था, लेकिन अब एक नया मेट्रो स्टेशन उसके निवासियों के लिए यात्रा के साधनों को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है, जिन्हें पहले आने-जाने में भारी यातायात का सामना करना पड़ता था।

नयी दिल्ली, 19 सितंबर दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आंतरिक क्षेत्र ढांसा के ग्रामीणों के लिए, शनिवार तक क्षेत्र में एक परिवहन केंद्र का मतलब केवल एक बस स्टैंड था, लेकिन अब एक नया मेट्रो स्टेशन उसके निवासियों के लिए यात्रा के साधनों को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है, जिन्हें पहले आने-जाने में भारी यातायात का सामना करना पड़ता था।

दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन के लगभग 1.2 किलोमीटर के नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड एक्स्टेन्शन का शनिवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया, जो नजफगढ़ के आसपास के आंतरिक क्षेत्रों में परिवहन की तेज प्रणाली को आगे ले गया है।

तीन स्टेशनों वाला द्वारका-नजफगढ़ कॉरिडोर अक्टूबर 2019 में खोला गया था, जिसने पहली बार नजफगढ़ के शहरी ग्रामीण क्षेत्र को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा था।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कहा कि 4.2 किलोमीटर से अधिक की ग्रे लाइन (द्वारका-नजफगढ़ कॉरिडोर) के इस विस्तार से नजफगढ़ के आसपास के आंतरिक क्षेत्रों के निवासियों को काफी फायदा होगा।

पुरानी ग्रे लाइन में तीन स्टेशन थे - द्वारका (ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज), नंगली और नजफगढ़।

केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि इस नए कॉरिडोर से इलाके के लगभग 50 गांवों के लोगों को फायदा होगा और हरियाणा की ओर से झज्जर से आने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली की यात्रा आसान होगी, जो काम के लिए मुख्य शहर के रास्ते में दिल्ली गेट (नजफगढ़ में ऐतिहासिक मेहराब) की ओर जाते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि लोगों को फिरनी चौक में लगने वाले भारी जाम से भी राहत मिलेगी।

दिल्ली के परिवहन मंत्री एवं नजफगढ़ के विधायक कैलाश गहलोत ने शनिवार को नया कॉरिडोर खुलने पर नजफगढ़ के लोगों को बधाई दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी