देश की खबरें | दिल्ली: नई जेलों के लिए जमीन की तलाश में विभिन्न एजेंसियों के साथ बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने तिहाड़ जेल में कैदियों की संख्या कम करने की दिशा में वैकल्पिक सुविधाओं के लिए भूमि की तलाश में भूमि स्वामित्व वाली कई एजेंसियों के साथ बैठकें की हैं।

नयी दिल्ली, 22 मई दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने तिहाड़ जेल में कैदियों की संख्या कम करने की दिशा में वैकल्पिक सुविधाओं के लिए भूमि की तलाश में भूमि स्वामित्व वाली कई एजेंसियों के साथ बैठकें की हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने बजट भाषण में तिहाड़ जेल के मौजूदा परिसर को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर नए जेल परिसर के विकास के लिए एक नई योजना की घोषणा की थी।

एक अधिकारी ने बताया, “सरकार के गृह विभाग ने भूमि व विकास कार्यालय, राजस्व और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) जैसी भूमि स्वामित्व एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठकें शुरू कर दी हैं। अधिकारी मौजूदा सुविधाओं को देखने और कैदियों की भीड़ को कम करने के तरीकों पर विचार करने के लिए अगले सप्ताह तिहाड़ का दौरा करेंगे।”

अधिकारी ने बताया कि दौरे के दौरान वे देखेंगे कि नए जेल परिसरों के बनने तक तिहाड़ में मौजूदा सुविधाओं के हिसाब से भीड़भाड़ को कैसे कम किया जा सकता है।

तिहाड़ में कैदियों की क्षमता दोगुनी से भी ज्यादा है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, तिहाड़ की क्षमता 5,200 कैदियों की है, लेकिन इसमें 12,945 कैदी रहते हैं।

तिहाड़ को नौ केंद्रीय कारागारों में से सबसे बड़े जेल परिसरों में से एक माना जाता है।

सरकार ने नरेला में एक नई उच्च सुरक्षा वाली जेल के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

इस जेल का वास्तुशिल्प डिजाइन अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की ऐतिहासिक ‘सेलुलर जेल’ से प्रेरित होगा।

अधिकारी ने बताया, “नरेला जेल भी तिहाड़ के कैदियों की भीड़ को कम करने का एक हिस्सा है। निविदा जारी होने के बाद हम 21 महीने में जेल तैयार करने की योजना बना रहे हैं।”

उन्होंने बताया, “इसके बाद करीब 250 से 300 कुख्यात कैदियों को तिहाड़ से नरेला भेजा जाएगा।”

केंद्र ने इस जेल के निर्माण के लिए पहले ही 100 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं और बाकी 40 करोड़ रुपये दिल्ली सरकार वहन करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\