देश की खबरें | दिल्ली कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे चरण के लिए पूरी तरह तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में 3.6 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने के बाद अब यहां अधिकारी एक मार्च से इस टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण को शुरू करने के लिए तैयार हैं।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी दिल्ली में 3.6 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने के बाद अब यहां अधिकारी एक मार्च से इस टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण को शुरू करने के लिए तैयार हैं।

दूसरे चरण में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों एवं अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम के लोगों को टीका लगाया जाएगा।

दिल्ली सरकार के अस्तपालों में डॉक्टर एवं अन्य चिकित्सा कर्मी अभियान के इस दूसरे चरण को लेकर उत्साहित हैं।

शुक्रवार को यहां 13000 से अधिक लेागों को कोविड-19 का टीका लगाया गया था। उससे एक दिन पहले उससे थोड़े ज्यादा लोगों को इसकी सूई लगायी गयी थी। अधिकारियों ने इस संबंध में आंकड़े साझा किये।

दिल्ली में पिछले महीने टीकाकरण अभियान शुरू होने से लेकर इस शुक्रवार तक 3.6 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। बृहस्पतिवार को 18900 से अधिक लोगों को यह सूई लगायी गयी।

दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बताया कि अगले चरण के लिए तैयारी पूरी जोरों पर है। लेकिन टीकाकरण केंद्रों की संख्या और पैनल के निजी अस्पतालों के साथ तौर तरीके अभी तय किये जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर मुफ्त टीका लगाया जाएगा जबकि पैनल के निजी अस्पतालों में 250 रूपये प्रति खुराक हो सकती है।

दूसरे चरण के तहत पात्र लोग सोमवार से ही कोविन पर अपना पंजीकरण करवा पायेंगे। लोग सत्र केंद्रों पर भी जाकर भी पंजीकरण करवा पायेंगे।

दिल्ली सरकार के एलएनजीपी अस्तपाल के चिकित्सा अधीक्षक सुरेश कुमार ने कहा, ‘‘ हम सोमवार से दूसरा चरण शुरू करने के लिए तैयार हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\