देश की खबरें | दिल्ली उच्च न्यायालय, जिला अदालतों में 30 जून तक कामकाज रहेगा सीमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने शनिवार को अपने और जिला अदालतों के कामकाज को कोविड-19 महामारी की स्थिति के चलते 30 जून तक केवल अत्यावश्यक मामलों तक सीमित करने का फैसला किया।

जियो

नयी दिल्ली, 13 जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने शनिवार को अपने और जिला अदालतों के कामकाज को कोविड-19 महामारी की स्थिति के चलते 30 जून तक केवल अत्यावश्यक मामलों तक सीमित करने का फैसला किया।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल के नेतृत्व वाली उच्च न्यायालय की प्रशासनिक एवं सामान्य निरीक्षण समिति ने निर्णय किया कि कामकाज 30 जून तक सीमित रहेगा और वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अत्यावश्यक मामलों में सुनवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के जम्मू-कश्मीर में 148 नए मामले पाए गए: 13 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रशासनिक आदेश में कहा गया, ‘‘...दिल्ली उच्च न्यायालय का कामकाज 30 जून तक निलंबित रहेगा।’’

इसमें कहा गया कि रजिस्ट्रारों, संयुक्त रजिस्ट्रारों के समक्ष सूचीबद्ध मामलों सहित उच्च न्यायालय में 15 से 30 जून के बीच सूचीबद्ध सभी मामले स्थगित कर दिए गए हैं और इन पर अब कार्यवाही क्रमश: छह से 25 अगस्त के बीच की अवधि में होगी।

यह भी पढ़े | पतंजलि ने किया कोरोना वायरस की दवा खोजने का दावा किया, आचार्य बालकृष्ण बोले ‘आयुर्वेद से इलाज मुमकिन’.

आदेश में कहा गया कि इस अवधि में जिला अदालतों में सूचीबद्ध मामले भी स्थगित रहेंगे और सूचना उनकी वेबसाइटों पर अपलोड की जाएगी।

इसमें कहा गया कि अत्यावश्यक मामलों में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई जारी रहेगी।

उच्च न्यायालय में वर्तमान में सात खंडपीठ और 18 एकल न्यायाधीश पीठ हैं।

इससे पहले उच्च न्यायालय ने 25 मार्च को अपने और जिला अदालतों के कामकाज को 14 अप्रैल तक के लिए सीमित कर दिया था। बाद में इसे तीन मई, 17 मई, 23 मई, 31 मई और 14 जून तक के लिए विस्तारित कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी