देश की खबरें | दिल्ली में 2020 में प्रदूषक तत्वों का औसत स्तर सात साल में सबसे कम रहा: दिल्ली आर्थिक सर्वे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2014 के बाद से दिल्ली में विभिन्न प्रदूषक तत्वों मसलन पीएम10, पीएम2.5, नाइट्रोजन ऑक्साइड का औसत स्तर पिछले वर्ष सबसे कम रहा है।

नयी दिल्ली, आठ मार्च दिल्ली आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2014 के बाद से दिल्ली में विभिन्न प्रदूषक तत्वों मसलन पीएम10, पीएम2.5, नाइट्रोजन ऑक्साइड का औसत स्तर पिछले वर्ष सबसे कम रहा है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कुछ वर्षों से शहर में मुख्य प्रदूषक तत्वों के औसत स्तर में निरंतर कमी आ रही है। इसके मुताबिक 2014 में पीएम2.5 की सालाना औसत सान्द्रता 149 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी जो 2020 में घटकर 101 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रह गई।

पीएम10 के सालाना औसत में भी कमी आई है। 2014 में पीएम10 का सालाना औसत 324 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था जो 2020 में घटकर 187 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रह गया।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन पटल पर रखी जिसमें यह जानकारी दी गई।

भारत में पीएम10 का 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से कम स्तर सुरक्षित माना जाता है।

रिपोर्ट में कहा गया कि पीएम10, पीएम2.5 का सभी निगरानी स्थलों पर सालाना औसत तय मानकों से अधिक पाया गया।

इसके मुताबिक नाइट्रोजन डाइऑक्साइड की सालाना औसत सान्द्रता 2014 के 82.45 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से घटकर 2020 में 40.30 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गई।

कार्बन मोनोऑक्साइड की सान्द्रता 2020 में 1.27 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रह गई जो 2014 में 2.07 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\