देश की खबरें | दिल्ली में अगस्त महीने के कोविड-19 के सर्वाधिक 1,840 मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कोविड-19 के अगस्त महीने के एक दिन के सर्वाधिक मामले बृहस्पतिवार को सामने आये और यह संख्या 1,840 है। इसके साथ ही, शहर में कुल मामले बढ़ कर 1.67 लाख से अधिक हो गये, जबकि इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 4,369 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 अगस्त दिल्ली में कोविड-19 के अगस्त महीने के एक दिन के सर्वाधिक मामले बृहस्पतिवार को सामने आये और यह संख्या 1,840 है। इसके साथ ही, शहर में कुल मामले बढ़ कर 1.67 लाख से अधिक हो गये, जबकि इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 4,369 हो गई है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ताजा बुलेटिन के मुताबिक कोविड-19 महामारी से पिछले 24 घंटे में 22 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Corona Pandemic: कोरोनाकाल में डायबिटीज के मरीजों की रखें खास ध्यान.

बुधवार को 17 लोगों की मौत हुई थी और संक्रमण के 1,693 मामले सामने आये थे।

उल्लेखनीय है कि 23 जून को दिल्ली में एक दिन में सर्वाधिक 3,947 मामले सामने आये थे।

यह भी पढ़े | Delhi Corona Cases Update: दिल्ली में COVID-19 ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में आए 1,840 नए पॉजिटिव केस, रिकवरी रेट घटकर 89.5% हुई.

दिल्ली में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या बुधवाार के 12,520 से बढ़ कर बृहस्पतिवार को 13,208 हो गई।

बुलेटिन के मुताबिक कुल मृतक संख्या बुधवार को 4,347 थी, जो बढ़ कर बृहस्पतिवार को 4,369 हो गई। वहीं, संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,67,604 हो गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\