देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने नर्सिंग होम को ‘कोविड-19 नर्सिंग होम’ घोषित किए जाने के अपने फैसले को वापस लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने रविवार को अपना वह फैसला वापस ले लिया, जिसमें 10 से 49 बिस्तरों की क्षमता वाले सभी छोटे एवं मध्यम मल्टी स्पेशिएलिटी नर्सिंग होम को 'कोविड-19 नर्सिंग होम' घोषित किया था। सरकार ने शनिवार को यह आदेश जारी किया था।

जियो

नयी दिल्ली, 14 जून दिल्ली सरकार ने रविवार को अपना वह फैसला वापस ले लिया, जिसमें 10 से 49 बिस्तरों की क्षमता वाले सभी छोटे एवं मध्यम मल्टी स्पेशिएलिटी नर्सिंग होम को 'कोविड-19 नर्सिंग होम' घोषित किया था। सरकार ने शनिवार को यह आदेश जारी किया था।

दिल्ली चिकित्सा संघ ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा था कि इस फैसले से गैर-कोविड मरीजों के इलाज में परेशानी आएगी, जिसके बाद शनिवार को जारी किए आदेश को रविवार को वापस ले लिया गया।

यह भी पढ़े | अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर पर महाराष्ट्र साइबर सेल ने कही ये बात.

नए आदेश के मुताबिक, नर्सिंग होम को 'कोविड-19 नर्सिंग होम' घोषित किए जाने के फैसले को अब ''तत्काल प्रभाव से वापस लिया गया है।''

शनिवार के आदेश के मुताबिक, विशेष रूप से आंख, नाक, कान एवं गले (ईएनटी) का इलाज करने वाले केंद्रों, डायलिसिस केंद्रों, प्रसूति गृहों और आईवीएफ केंद्रों को ही इससे फिलहाल छूट दी गई थी।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में कोरोना के 161 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 10802, अब तक 459 लोगों की मौतें: 14 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इससे पहले रविवार को दिन में केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली सरकार के इस निर्णय से 5,000 से अधिक बिस्तर कोरोना वायरस के मरीजों के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। अगले कुछ दिनों में हमारे अधिकारी हर नर्सिंग होम के मालिक से बात करके उनकी समस्याओं को भी दूर करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\